पेशावर. पुलिस ने बताया कि सोमवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) के एक परिसर में रखे विस्फोटकों में विस्फोट होने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
यह घटना अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में तिराह घाटी के मतूर दारा इलाके में हुई.

स्थानीय प्रशासन ने परिसर पर पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई हमले की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों में विस्फोट हो गया, जिससे 14 आतंकवादियों समेत 24 लोगों की मौत हो गई. तिराह पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी जफर खान ने बताया कि विस्फोट में 14 आतंकवादियों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 10 आम नागरिक मारे गए. हालांकि, निवासियों ने दावा किया कि परिसर पर हवाई हमले हुए थे.

यह परिसर दर्जनों अफगान लड़ाकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय आतंकवादियों का ठिकाना रहा है. इसे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के उत्पादन और स्नाइपर प्रशिक्षण का केंद्र माना जाता था. आतंकवादियों ने नागरिक आबादी के बीच केंद्र स्थापित कर लिए हैं और सुरक्षा बलों की पहुंच को सीमित करने के लिए विस्फोटकों का भंडार जमा कर रहे हैं. हालांकि, असुरक्षित भंडारण और प्रशिक्षण गतिविधियों के कारण, इन भंडारों में अक्सर विस्फोट हो जाता है, जिससे लोग हताहत होते हैं. साल 2021 में काबुल में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे इस्लामाबाद की यह उम्मीद धूमिल हो गई है कि अफगानिस्तान में एक मित्रवत सरकार आतंकवाद से निपटने में मदद करेगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version