पेशावर: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक सुरक्षा शिविर पर हुए आत्मघाती हमले को नाकाम कर दिया गया और सुरक्षाबलों ने पांच उग्रवादियों को मार गिराया। अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरान शाह की दत्ता खेल तहसील में बोया किला स्थित शिविर में हुई घटना में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों में से एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सुरक्षा शिविर में घुसा दिया और विस्फोट कर दिया, जिससे अन्य चार हमलावरों को परिसर में प्रवेश करने और गोलीबारी शुरू करने का मौका मिल गया। हालांकि, सुरक्षार्किमयों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पांच हमलावरों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version