मेरठ: अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने की आरोपी मुस्कान को जेल में पहली रात नींद नहीं आयी। चौधरी चरण ंिसह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल में लाया गया। उन्होंने बताया कि मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नम्बर 12) और साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नम्बर 18) में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि जेल आने के बाद मुस्कान गुमसुम रही और किसी से बात नहीं की और न ही उसने रात में खाना खाया। मुस्कान और उसके मित्र साहिल को बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेज दिया।

मुस्कान के पति सौरभ राजपूत का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया। बुधवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। अधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला कि मुस्कान और साहिल बचपन से परिचित थे और पहली से आठवीं कक्षा तक साथ-साथ पढ़े थे। दोनों एक सहपाठी द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फिर से जुड़े जिससे उनके बीच फिर से रिश्ता शुरू हुआ। जांच के अनुसार मुस्कान और सौरभ की शादी के तीन साल बाद 2019 में उनका ‘अफेयर’ शुरू हुआ।

व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा मेरठ के एक मॉल में आयोजित पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई, जहां से उनका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। पुलिस ने दावा किया कि दोनों ने सौरभ की हत्या की साजिश रची क्योंकि वे उसे अपने रिश्ते में बाधा मानते थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version