पटना: शहर स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय (जेपीएनआई) हवाई अड्डे पर अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने के बाद शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई, हालांकि यह धमकी अफवाह निकली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘शुक्रवार रात नौ बजे हवाई अड्डे के निदेशक के ईमेल आईडी पर बम की धमकी मिली। इसके तुरंत बाद, बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) की बैठक बुलाई गई… समिति ने धमकी को अफवाह बताया।’’

पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने बताया कि घटना के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘यह धमकी अफवाह निकली। हम ईमेल भेजने वाले को ढूंढ़ने के लिए आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version