बिजनौर. बिजनौर जिले में कथित रूप से संतान न होने के कारण साली से शादी की चाहत में एक व्यक्ति ने दोस्त की मदद से अपनी पत्नी की कार से कुचलवा कर हत्या करा दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) भरत सोनकर ने मंगलवार को बताया कि आठ मार्च को नगीना के बिश्नोई सराय निवासी अंकित ने अपनी पत्नी किरन (30) को बुंदकी के पास सड़क पर खड़ा किया और खुद मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर चला गया. इसी दौरान एक कार ने उसकी पत्नी को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी. मृतका के मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था.

सोनकर ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में कार मालिक की शिनाख्त हुई तो वह मृतका के पति अंकित का दोस्त सचिन निकला. दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो अंकित ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि शादी के पांच साल गुजर जाने के बावजूद उसके कोई संतान नहीं थी. वह साली से शादी करना चाहता था इसीलिए सचिन को षड्यंत्र में शामिल कर उसने घटना को अंजाम दिया.
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गयी कार बरामद कर ली है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version