पुणे: पुणे हवाई अड्डे पर एक यात्री को 10.5 करोड़ रुपये मूल्य की संदिग्ध ‘हाइड्रोपोनिक मारिजुआना’ (मादक पदार्थ) की खेप की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह जब्ती 24 जुलाई को पुणे सीमा शुल्क की ‘एयर इंटेलिजेंस यूनिट’ द्वारा बैंकॉक से आए अभिनय अमरनाथ यादव को रोककर की गई थी। यादव के व्यवहार से संदेह उत्पन्न होने पर उसके सामान की जांच की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version