पुणे: पुणे हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन के कार्यालय को ईमेल से बम रखा होने की धमकी मिली, जिसके बाद यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एयरलाइन को रविवार देर रात 1.25 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया था, ‘‘हवाई अड्डे और विमानों के आसपास रखे गए बैग में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण छिपाकर रखे हुए हैं। आपको इमारत को तत्काल खाली करना होगा…लोग मर जाएंगे।’’

विमानतल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन के एक ग्राहक सेवा अधिकारी ने सुबह करीब 6.45 बजे ईमेल पढ़ा और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), बम खोज एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और स्थानीय पुलिस ने हवाई अड्डा परिसर में और उसके बाहर गहन तलाशी ली।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। धमकी झूठी निकली।’’ उन्होंने बताया कि एयरलाइन के एक कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की साइबर टीम ने ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version