कोलकाता. पुलिस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों के लिए धन इकट्ठा करने के वास्ते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से कुछ ही दूरी पर कोलकाता के हाजरा मोड़ पहुंचे थे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मजूमदार और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को बाद में रिहा कर दिया गया.

मजूमदार ने पुलिस द्वारा एक वैन में धकेले जाने के दौरान संवाददाताओं से कहा, ”हम मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए धन इकट्ठा करने आए थे. क्या प्रभावित लोगों के लिए धन मांगना कोई अपराध है? क्या हम विरोध नहीं कर सकते? यह हमारा मौलिक अधिकार है.” पुलिस ने इलाके से अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया.

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”यह एक अत्यधिक सुरक्षा वाला स्थान है और कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाने वालों को पूर्व अनुमति लेनी होगी. उन्हें (भाजपा को) स्थानीय थाने से अनुमति लेनी चाहिए थी.” शाम को मजूमदार और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया, जिन्हें पहले कोलकाता पुलिस के ‘सेंट्रल लॉकअप’ में ले जाया गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version