इंफाल: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में पुलिस ने एक लावारिस वाहन से करीब पांच किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वाहन में 419 साबुनदानियों में हेरोइन छिपाकर रखी गई थी।

पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 25 मार्च को 5.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन पाउडर की बरामदगी के साथ ही तीन मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर पुलिस ने एक और वाहन को पकड़ा, जिसे इंफाल पूर्वी जिले में लावारिस छोड़ दिया गया था। इसने कहा कि वाहन की जांच करने पर 419 साबुनदानियों में लगभग पांच किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन पाउडर मिला। इसने कहा कि मामले में जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version