कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। परतापुर थाना क्षेत्र के आलनार के जंगलों में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चल रहा है। सर्चिंग में एक पुरुष नक्सली का शव और एक थ्री नॉट थ्री हथियार बरामद हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव बरामद हो गया है. मारे गए नक्सली की पहचान कंपनी नम्बर 5 मासा के रूप में हुई को 8 लाख का इनामी था.

नदी नाले उफान में रहने से थमा था ऑपरेशन
कांकेर का यह ईलाका बड़ी कोटरी नदी के साथ ही कई नदी नालों से घिरा हुआ ईलाका है। जुलाई और अगस्त माह में नदी नाले उफान पर रहने की वजह से पुलिस का ऑपरेशन धीमा हो गया था। नदी में जल स्तर कम होते ही पुलिस ने ऑपरेशन की गति तेज कर दी है और आज 10 सितम्बर को मुठभेड़ में पुलिस की संयुक्त पार्टी ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version