पुंछ: पुंछ में सुरनकोट तहसील के बैहराम गल्ला के डैर क्षेत्र में पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार और सामान बरामद हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने बताया कि इस ठिकाने से तीन हैंडग्रेनेड, गोलियां, चार्ज लीड, सरिया राड, वायर कटर, चाकू, पैंसिल सैल, लाइटर सहित कई अन्य सामग्री बरामद की गई है।

यह तलाशी अभियान इलाके में सुरक्षा हालात की समीक्षा और आतंकवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के तहत चलाया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता और कड़ी मेहनत के चलते यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version