राष्ट्रवाणी: रायपुर, 08 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड भरतपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम जनकपुर में विशेष सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों को एक ही मंच पर आमजन तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निलेश मिश्रा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हीरा लाल मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अनीता चौधरी, सुखमंती सिंह, बेला कुंवर, एसडीएम शशिशेखर मिश्रा, जनपद सीईओ अजय राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों के आगमन और स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन किया गया। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों ने सावधान मुद्रा में खड़े होकर ससम्मान राष्ट्रगीत का गायन किया।

पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन के पश्चात अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। सेवा सेतु शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु है ….एसडीएम एसडीएम शशि शेखर मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह सेवा सेतु शिविर शासन की योजनाओं को गांव और आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

शिविर का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहयोग करना भी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग कार्यालयों में जाकर जानकारी लेने के बजाय ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी मिल रही है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता होने पर आवेदन कर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं और आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए सेवा भावना से कार्य करें।

सेवा सेतु शिविर से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं की जानकारी… जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते।

ऐसे में इस तरह के शिविर उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपलब्ध रहकर योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मिलकर कार्य करने तथा ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने की अपील की।

योजनाओं का लाभ लेने के साथ दूसरों को भी जागरूक करें….नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल पटेल ने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जन शिविर में मिली जानकारी को अपने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने गांव और आसपास के ऐसे लोगों को भी योजनाओं के बारे में बताएं, जो पात्र होने के बावजूद जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित हैं।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाने की सामूहिक जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों से विभागीय स्टॉलों का लाभ उठाने तथा आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने की अपील की। सेवा सेतु शिविर में योजनाओं का लाभ और मार्गदर्शन दोनों मिल रहा…..जनपद अध्यक्ष माया प्रताप सिंह जनपद अध्यक्ष माया प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी पहल है।

इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और पात्र हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने पात्रता की शर्तों, आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया।

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचेगा खिलौना और वस्त्र दान मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों तक सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से खिलौना एवं वस्त्र दान अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बच्चों को खिलौने एवं वस्त्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने खिलौना एवं वस्त्र दान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन दानदाताओं से प्राप्त उपयोगी सामग्री को जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

अभियान का उद्देश्य समाज में सहयोग, संवेदना और सहभागिता की भावना को मजबूत करते हुए जरूरतमंदों तक उपयोगी सामग्री पहुंचाना है। नुक्कड़ नाटकों से दिया जागरूकता का संदेश कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने “जन सेवा से राष्ट्र सेवा तक” की भावना के साथ साइबर अपराध, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध से सावधान रहने, स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने, जल की बचत करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

उपस्थित लोगों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

कृषि विभाग के 1 हितग्राही, महिला एवं बाल विकास विभाग के 5, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 6, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 7 तथा उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के 8 हितग्राहियों को संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसी क्रम में पशुधन विकास विभाग के 2 हितग्राहियों को पशुपालन संबंधी योजना, मछली पालन विभाग के 3 हितग्राहियों को मत्स्य पालन संबंधी सामग्री एवं लाभ, श्रम विभाग के 4 हितग्राहियों को श्रम कल्याण योजनाओं का लाभ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 10 हितग्राहियों को पेयजल एवं जलापूर्ति से संबंधित लाभ तथा विद्युत विभाग के 9 हितग्राहियों को विद्युत संबंधी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

वहीं समाज कल्याण विभाग के 11 हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, राजस्व विभाग के 12 हितग्राहियों को राजस्व संबंधी प्रमाण पत्र एवं सेवाएं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 13 हितग्राहियों को ग्रामीण विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ, क्रेडा के 2 हितग्राहियों को सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संबंधी योजनाओं का लाभ तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 3 हितग्राहियों को नगरीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इसके साथ ही आयुष विभाग के 14 हितग्राहियों को आयुष एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, आईटीआई जनकपुर के 15 हितग्राहियों को कौशल एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण से संबंधित लाभ तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा जनकपुर के 16 हितग्राहियों को बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं से संबंधित लाभ प्रदान किया गया। सेवा संकल्प अभियान के इस विशेष सेवा सेतु शिविर ने एक ही मंच पर शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और जनकल्याणकारी पहलों को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम उपलब्ध कराया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। इस शिविर में जिला महामंत्री पवन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, जनपद सदस्य भारती बसोर, फूलबाई, अर्पिता सिंह, कैलाश गोंड, धर्मपाल मरावी, कविता यादव, सविता गोंड और मंडल महामंत्री मणि पाण्डेय सहित सरपंचगढ़ और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version