राष्ट्रवाणी: कवर्धा: Kawardha Farmers Protest भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बलराम किसान न्याय यात्रा (Balram Kisan Nyay Yatra) के तहत कवर्धा में किसान प्रदर्शन कर रहे है। बताया जा रहा है कि करीब 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसान सड़कों पर उतरे है।

जिससे जिला मुख्यालय के चारों प्रमुख मार्ग में जाम की स्थिति बन गई है। Kawardha Farmers Protest आपको बता दें कि किसान गन्ने पर 150 रुपये बोनस समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही किसानों की ये भी मांग है कि गन्ना और बागवानी फसलों को कृषक उन्नति योजना में शामिल किया जाए।

साथ ही शक्कर कारखानों की क्षमता बढ़ाने और सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार के साथ ही गन्ने को फसल बीमा के दायरे में शामिल किया जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों की माँग पर विचार विमर्श चल रहा है।

मुख्यमंत्री कृषि व सहकारिता विभाग के सचिव से चर्चा किए हैं। उम्मीद है जल्द ही गन्ना उत्पादक किसानों के हित में निर्णय होगा। भाजपा सरकार गन्ना उत्पादक किसानों का नुकसान नहीं होने देगी।

उत्तर: किसान गन्ने पर 150 रुपये बोनस, गन्ना और बागवानी फसलों को कृषक उन्नति योजना में शामिल करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।

वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।

बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Kawardha Farmers Protest: 2,000 Tractors Hit the Streets, Farmers Demand ₹150 Sugarcane Bonus Nitin Nabin Targeted Rahul Gandhi: कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने, सेवा संकल्प यात्रा के समापन में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना Chhattisgarh Open School 10th 12th Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारिणी जारी, जानें कब से होगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा टाइम टेबल MP Police Recruitment 2026: पुलिस विभाग में 1000 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की तारीख से लेकर आवेदन फ़ीस तक सब कुछ जानें यहां Sakti News: प्राचार्य ने 9 वीं की छात्रा से की मारपीट, छात्र के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट छत्तीसगढ़: बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत Bilaspur Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक झटके में खत्म हो गई कई किसानों की जिंदगियां Balod Suicide News: स्कूल परिसर में मिला ग्रामीण का शव, फांसी पर लटका हुआ मिला शव Ram Vilas Paswan Death Anniversary: यूपी में भी मिलेगा बिहार जैसा सम्मान, रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, चिराग पासवान से कही बड़ी बात

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version