राष्ट्रवाणी: दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर ने दो साल पहले सनी देओल के साथ एक खास वादा किया था। सनी देओल और नाना पाटेकर (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाना पाटेकर के निधन के बाद हिंदी सिनेमा में शोक की लहर छाई है।

हर तरफ नाना के बारे में जमकर चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें नाना अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) से खास वादा करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नाना पाटेकर ने सिनेमा के तारा सिंह के साथ कौन सा प्रॉमिश किया था, जो अब कभी भी पूरा नहीं हो पाएगा।

दरअसल 2 साल पहले अभिनेता नाना पाटेकर निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म वनवास में नजर आए थे। ये वही अनिल शर्मा हैं, जो सनी देओल के साथ गदर और गदर 2 जैसी बड़ी फिल्म कर चुके हैं। उस वक्त वनवास के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सनी देओल भी फिल्म की कास्ट के साथ शामिल हुए।

उस दौरान नाना पाटेकर ने सनी देओल संग भविष्य काम करने को लेकर सवाल पूछा, जिस पर सनी ने हामी भरी और बाद में अनिल शर्मा ने ये मंच से ये कहा था कि मैं एलान करता हूं कि भविष्य में एक ऐसी फिल्म लेकर आऊंगा, जिसमें सनी देओल और नाना पाटेकर दोनों एक साथ दिखाई देंगे। Some promises are meant to be broken💔 इसके बाद नाना और सनी एक दूसरे से वादा करते हुए नजर आते हैं।

हालांकि, अब नाना के अचानक से हुए निधन के बाद अब अनिल शर्मा की ये फिल्म कभी नहीं बन पाएगी। बता दें कि एक टाइम पीरियड के कलाकार होने के बावजूद सनी देओल और नाना पाटेकर कभी भी एक दूसरे के साथ फिल्मों में काम नहीं किया था। इतना ही नहीं सनी देओल ने भी नाना पाटेकर की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए लिखा है- अभी भी यकीन नहीं होता कि नाना हमारे बीच नहीं हैं।

हमने कभी साथ काम तो नहीं किया, लेकिन हमारा रिश्ता बहुत खास था और कई सालों पुराना था आप बेहद निडर और जिंदादिल इंसान थे। आपने हमेशा वही किया जो आपका मन करता था। मैं उन्हें हमेशा इसी रूप में याद रखूंगा।

आपकी बहुत याद आएगी, नाना।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version