राष्ट्रवाणी: सुपरस्टार शाह रुख खान ने नाना पाटेकर के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। शाह रुख खान और नाना पाटेकर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर नाना पाटेकर के निधन को लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शोक जता रहे हैं।
इस मामले में शाह रुख खान भी पीछे नहीं रहे हैं और उन्होंने अपनी फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन के को-स्टार की मौत पर दुख प्रकट किया है और सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। किंग फिल्म एक्टर शाह रुख खान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर नाना पाटेकर को याद करते हुए एक लंबा चौड़ा ट्वीट लिखा है- जब मैं उनसे पहली बार मिला, तो घबराहट और झिझक की वजह से मैं अपने बाल ठीक करने लगा।
उन्होंने मेरा हाथ झटक दिया और कहा, ‘हीरो की तरह बाल मत बना… तू एक्टर है। वह चापलूसी नहीं करते थे। वह वही नहीं कहते थे जो आप सुनना चाहते थे, बल्कि वही कहते थे जो आपके लिए सुनना जरूरी था।
नाना ऐसे ही थे। साफ-सुथरी बात करने वाले। थोड़े सख्त, ईमानदार और उनकी मुस्कान बहुत प्यारी थी।
प्यार जताने का उनका अंदाज हमेशा अनोखा होता था। वह पहले आप पर चिल्लाते थे, और फिर तीसरी या चौथी बार डांटने के बीच ही आपको एहसास होता था कि वह आपको गले लगा रहे हैं। वह मुझसे बहुत प्यार करते थे और मैं भी उनसे बहुत प्यार करता था।
वह मेरे मेंटर, टीचर, आलोचक और दोस्त थे, जो कैरम के खेल में मुझे और अपने आस-पास के सभी लोगों को बार-बार हराते थे और अपनी जीत का मजा लेते थे। नाना, आपका जोश, आपकी हंसी, आपका पागलपन और आपका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। अपने इस ट्वीट में शाह रुख ने लिखा है- हमें और बातें करने, एक और बहस करने, एक और कप चाय पीने और कैरम का एक और गेम खेलने का समय मिला होता।
आपने न सिर्फ सिनेमा की दुनिया में, बल्कि सभी भारतीयों और दुनिया भर के लोगों के दिलों में भी एक खालीपन छोड़ दिया है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मैं आपको बहुत याद करूंगा और आपकी कही बात को हमेशा अपने दिल में बसाए रखूंगा… ‘हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना’। नाना, आपकी आत्मा को शांति मिले और अल्लाह आप पर अपनी कृपा बनाए रखे।
स्वर्ग भी धन्य हो जाएगा जब आप वहां पहुंचेंगे… एक बेहतरीन एक्टर और एक अजेय कैरम चैंपियन। आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपकी बहुत याद करूंगा, बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो एक्टर। आपको बता दें कि 8 अक्टूबर सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर नाना पाटेकर का निधन हो गया था।
अब आज शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे के बीच में नाना का अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा।
