राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। जिले के ग्राम नारधा में एक पुरानी बाइक के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रायपुर नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भीम गायकवाड़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग एएसपी शोभराज अग्रवाल के अनुसार, मृतक भीम गायकवाड़ ने करीब दो साल पहले आरोपी अरविंद चतुर्वेदी से सेकंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदी थी। कुछ समय बाद वह बाइक रायपुर से चोरी हो गई। इसी बात को लेकर अरविंद और भीम के बीच विवाद शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद खत्म करने के लिए भीम ने आरोपी को दूसरी बाइक देने की पेशकश भी की थी, लेकिन अरविंद अपनी पुरानी बाइक वापस लेने की मांग पर अड़ा रहा। इसी रंजिश के चलते उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को आरोपी अरविंद ने योजना बनाकर भीम को अपने पास बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद पुरानी बाइक को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने धारदार हथियार से भीम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल भीम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी मिलते ही जामुल पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और घेराबंदी कर आरोपी अरविंद चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना ने मृतक के परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। भीम गायकवाड़ की मौत से उनके तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार अब आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहा है।
Trending
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी

