ओडिशा: सुरक्षार्किमयों ने एक व्यक्ति को पुरी स्थित बारहवीं सदी के श्री जगन्नाथ मंदिर पर चढ़ते हुए शुक्रवार को पकड़ लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पिनाक मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी मनोज ंिसह के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह धोती पहनकर मंदिर में घुसा और मंदिर पर चढ़ने का प्रयास किया।

जगन्नाथ मंदिर पुलिस (जेटीपी) ने उस व्यक्ति को मंदिर पर चढ़ते हुए देखा और उसे ंिसहद्वार थाने ले गई। एसपी ने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और उसके इरादों का पता लगाया जा रहा है। सोलह अगस्त को, झारखंड का एक व्यक्ति मंदिर के निकास द्वार पर चढ़ने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था।

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया था कि व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। ऐसी ही एक अन्य घटना में, ओडिशा के गंजाम के एक व्यक्ति ने भी मंदिर पर चढ़ने का प्रयास किया था। नौ जुलाई को, चार युवक ऊंची मेघनाद पचेरी (मंदिर की चारदीवारी) पर चढ़ गए और मंदिर परिसर में घुस गए।

एसपी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, “हम मंदिर प्रशासन को सुझाव देंगे कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए मंदिर परिसर में कुछ स्थानों पर प्रतीक चिह्न लगाए जाएं।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version