राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शुक्रवार को पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिवसीय राजकीय दौरे के बाद वापस नई दिल्ली पहुंचीं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। स्लोवाकिया यात्रा राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी के निमंत्रण पर हुई। यह 29 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की पहली यात्रा थी। इससे पहले उन्होंने पुर्तगाल में भी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया।

स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि योग, आयुर्वेद और भारतीय भोजन जैसे भारतीय परंपराएं स्लोवाकिया में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “यह जानकर खुशी होती है कि भारत की विरासत और परंपराएं हमारे स्लोवाक दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हमारी प्रगति न केवल प्रेरणादायक रही है बल्कि समावेशी भी रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है।”

इस अवसर पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत-स्लोवाकिया के रिश्तों की जीवंत कड़ी से जुड़ाव! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रातिस्लावा में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत की प्रगति और भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की” इससे पहले स्लोवाकिया की कॉन्स्टैंटाइन द फिलॉसफर यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति मुर्मु को ‘डॉक्टरेट ऑनोरिस कॉसा’ की उपाधि भी प्रदान की।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version