रॉबर्ट प्रीवोस्ट नए पोप चुने गए, वह इतिहास में पहले अमेरिकी पोप होंगे

कैथोलिक चर्च के 2,000 साल के इतिहास में पहले अमेरिकी पोप रॉबर्ट प्रीवोस्ट अपना नाम ‘लियो चौदहवां’ रखेंगे.

सिस्टिन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं निकला, नए पोप के चुने जाने का संकेत वेटिकन

सिटी. सिस्टिन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं निकल रहा है, जो इस बात का संकेत है कि कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने के लिए नये पोप को चुन लिया गया है. इसका मतलब यह है कि चयनित हुए व्यक्ति को पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए आयोजित कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले 133 कार्डिनल में से आवश्यक दो-तिहाई या कम से कम 89 मत मिले.

सेंट पीटर्स स्क्वायर में भीड़ ने जश्न मनाया. नाम की घोषणा बाद में की जाएगी, जब एक शीर्ष कार्डिनल सेंट पीटर्स बेसिलिका के लॉजिया से ”हैबेमस पापम!” शब्द का उच्चारण करेगा, जिसका लैटिन अर्थ है ”हमारे पास एक पोप है!” इसके बाद कार्डिनल चयनित हुए व्यक्ति के जन्म का नाम लैटिन भाषा में पढ़ते हैं तथा इस बारे में जानकारी दी जाती है कि किसे चुना गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version