नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को शुक्रवार को पद की शपथ दिला सकती है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संभावना है कि राष्ट्रपति 12 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह में राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाएंगी. राधाकृष्णन (67) ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया. 21 जुलाई को तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव कराया गया.

निर्वाचन आयोग ने राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचन को प्रमाणित किया

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने सी.पी. राधाकृष्णन के भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन को बुधवार को प्रमाणित कर दिया. चुनाव निकाय के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्तों विवेक जोशी तथा एस.एस.एस. संधू ने उनके  निर्वाचन के प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर किए. निर्वाचन आयोग के अनुसार इसके बाद उप-निर्वाचन आयुक्त भानु प्रकाश येतुरू और सचिव सुमन कुमार दास ने इसकी एक हस्ताक्षरित प्रति केंद्रीय गृह सचिव को सौंपी, जिसे नए उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के समय पढ़ा जाएगा. इस बीच अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राधाकृष्णन को पद की शपथ दिला सकती हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version