राष्ट्रवाणी: राघव जुयाल रामायणम् पार्ट 1 में सरप्राइज पैकेज बनकर सामने आए, जहां चंद सेकंड के रोल से ही उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। ‘रावण’ पुत्र बनकर छाए राघव जुयाल/ फोटो- इंस्टाग्राम राघव जुयाल को रामायणम् में देख खुश हुए फैंस 5 सेकंड के रोल से ही लूटी सोशल मीडिया पर वाहवाही बिना डायलॉग्स के रौद्र रूप से दर्शकों को किया प्रभावित एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
जिस पल का हर किसी को इंतजार था, वो आ चुका है। नितेश तिवारी की महागाथा रामायणम् (Ramayana Part 1) का पहला पार्ट दीवाली वीक में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। जहां यश ने लंकापति रावण और रणबीर कपूर ने भगवान राम के रूप में दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी, तो वहीं इस माइथोलॉजिकल फिल्म में ऑडियंस राघव जुयाल की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं कर पाए।
ये खबर पहले ही सामने आ चुकी थी कि राघव जुयाल (Raghav Juyal) नितेश तिवारी की एपिक सागा फिल्म रामायणम् का हिस्सा हैं। हालांकि, वह मूवी के प्रमोशन में नहीं जुड़े थे, जिसकी वजह से उनके किरदार का अंदाजा लगाना फैंस के लिए बेहद कठिन था। अब राघव जुयाल के किरदार से पर्दा उठ चुका है।
फिल्म में उन्होंने रावण के ज्येष्ठ पुत्र ‘मेघनाद’ की भूमिका अदा की है। हालांकि, रामायणम् पार्ट 1 में मेघनाद बने राघव जुयाल की सिर्फ एक झलक ही फैंस को देखने को मिली, क्योंकि मूवी में फिल्म के अंत में ‘जटायू’ जब रावण पुत्र को इंट्रोड्यूज करते हैं, जिसमें उनका रौद्र अंदाज और किरदार की गंभीरता को बखूबी दिखाया गया है।
रामायण पार्ट 1 में अभिनेता की 4 से 5 सेकंड की एक झलक दिखाई दी। रामायणम् पार्ट 1 में बिना किसी डायलॉग्स के राघव जुयाल अपने शानदार हावभाव से दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल हुए हैं, ऐसे में लोगों को अब अभिनेता को एक योद्धा के रूप में देखने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, मेघनाद को फुल फ्लेज रोल में देखने राघव जुयाल को देखने के लिए दर्शकों को 2028 तक इंतजार करना पड़ेगा।
4000 करोड़ के बजट में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् के पहले पार्ट को समीक्षको से जबरदस्त रिव्यू मिल रहा है। दर्शकों को भी श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर काफी पसंद आए। आपको बता दें कि रामायणम् की एडवांस बुकिंग ग्लोबल स्तर पर 140 करोड़ से ज्यादा हुई है।
उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में मूवी पांच भाषाओं में 100 करोड़ के पार ही जाएगी।

