न्यूयॉर्क. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंच गए हैं. अमेरिका पहुंचने के बाद गांधी ने यहां कारोबारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शनिवार को अमेरिका पहुंचे. वह 21-22 अप्रैल को रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिर्विसटी का दौरा करेंगे.

‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख सैम पित्रोदा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”युवाओं, लोकतंत्र और बेहतर भविष्य की आवाज…राहुल गांधी, आपका अमेरिका में स्वागत है. आइए सुनें, सीखें और साथ मिलकर निर्माण करें.” पित्रोदा ने रविवार को एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी ने भारत की कारोबारी प्रतिभाओं के साथ सार्थक बातचीत की.

उन्होंने कहा, ”हमने उद्यमशीलता, प्रौद्योगिकी, समावेशिता और नैतिक नेतृत्व की आवश्यकता के उभरते परिदृश्य पर चर्चा की. यह स्पष्ट है कि एक न्यायसंगत, नवोन्मेषी और समावेशी भारत के निर्माण में निजी क्षेत्र की प्रमुख भूमिका है. दृष्टिकोण साझा करने और सहयोग की भावना दिखाने के लिए आभारी हूं.” ब्राउन यूनिर्विसटी में गांधी एक व्याख्यान देंगे और संकाय सदस्यों तथा छात्रों से बातचीत करेंगे. रोड आइलैंड के अपने दौरे से पहले गांधी प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के पदाधिकारियों और सदस्यों से भी मिलेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version