अमेठी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘फेसबुक’ पर कथित रूप से गाली देने के मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संग्रामपुर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम ंिसह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ संग्रामपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि चार सितंबर को ‘फेसबुक’ पर सुनील पाल नाम के व्यक्ति की आईडी से राहुल गांधी को कथित तौर पर गाली दी गई। शुभम ंिसह ने राहुल गांधी को गाली देने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश ंिसह ने बताया कि गाली देने के इस मामले की तकनीकी जांच के लिए पत्र को जिले के र्सिवलांस प्रकोष्ठ को भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version