नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास करार दिया। भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गांधी परिवार पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप भी लगाया।

कोहली ने कहा, गांधी परिवार ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, जबकि दूसरी ओर (पी) चिदंबरम जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता बचाव में दलीलें पेश करने में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, निर्वाचन आयोग, भारत में लोकतंत्र और चुनावों के आयोजन को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी यह साबित करती है कि कांग्रेस देश की संस्थाओं पर हमला करके ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

कोहली ने कहा कि चुनाव आयोग का रिकॉर्ड बेदाग है और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा सहित कई लोग चुनाव जीते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ह्लनेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक एवं व्यक्तिगत हितों के लिए भारत की संस्थाओं पर भी निशाना साधने को तैयार हैं।

राहुल ने पिछले रविवार को अमेरिका में एक कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग पर समझौता कर लेने का आरोप लगाया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत के आंकड़ों का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग पर हमला किया था, जिसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उन्हें ह्लदेशद्रोहीह्व बताया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version