राष्ट्रवाणी: रायपुर, 15 सितंबर 2026। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने भी राहुल सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

राहुल सेन वर्तमान में News 21 के स्टेट हेड एवं एडिटर, छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन एसोसिएशन के स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी, Helping Human Human Rights Foundation के स्टेट प्रो तथा The Police Today छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के प्रभारी के रूप में सक्रिय हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में राहुल सेन वर्ष 2012 से सक्रिय हैं और छत्तीसगढ़ में विभिन्न समाचार संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

नई नियुक्ति पर राहुल सेन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन ने राहुल सेन को आगामी एक माह के भीतर छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा का गठन कर इसकी सूचना राष्ट्रीय कार्यालय को देने की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version