चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने रैपर बादशाह के खिलाफ एक शिकायत पर एक मामला दर्ज किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके नये गाने से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी का प्रतिनिधित्व करने वाले इमानुअल मसीह की एक शिकायत के बाद बटाला में मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बादशाह ने अपने नये गाने ‘वेलवेट फ्लो’ में शब्दों ‘चर्च’ और ‘बाइबल’ का आपत्तिजनक तरीके से इस्तेमाल किया है.

थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने कहा कि ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत बादशाह के खिलाफ मंगलवार को किला लाल सिंह पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. गाने को लेकर मंगलवार को बादशाह के खिलाफ पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में एक विरोध प्रदर्शन भी किया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version