राष्ट्रवाणी: प्रवीण साहू, अभनपुर। अभनपुर के उरला मोड़ के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार अभनपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, जबकि तीनों बाइक रायपुर से अभनपुर की ओर आ रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक का उपचार अभनपुर के शासकीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए अभनपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version