राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के कारण खारुन नदी का जलस्तर बढ़ गया है. महादेव घाट पुल पर करीब 2 फीट ऊपर पानी बहने की वजह से रायपुर-अमलेश्वर मार्ग पर आवाजाही बंद हो चुकी है. आवाजाही भले ही बंद कर दी गई हो, लेकिन नदी का रौद्र रूप देखने पुल के दोनों छोर पर बड़ी संख्या में मौजूद अपनी जान जोखिम में सेल्फी खींचते, वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं. शिवनाथ नदी की प्रमुख सहायक खारुन नदी बालोद जिला के गुरुर तहसील क्षेत्र से निकलने है. बीते तीन दिनों से प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ बालोद जिले में भी हो रही लगातार बारिश से खारून पूरी तरह से उफान पर है. गर्मी के दिनों में पलती धार बन जाने वाली इस नदी का बरसात में रौद्र रूप देखने के लिए न केवल रायपुर के महादेव घाट में बल्कि रायपुर-दुर्ग मार्ग पर खारून नदी के पुल के ऊपर बड़ी संख्या में लोग नजारा देखने के लिए पहुंच रहे हैं. लगातार बारिश के बीच इस तरह से लोगों का पहुंचना चिंता पैदा करता है. हालांकि, महादेव घाट में लोगों को समझाइश देने पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद हैं, और लोगों को समझाइश भी दी जा रही हैं. लेकिन लोगों का उत्साह कम होता नजर नहीं आ रहा है. बता दें कि मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. ऐसे में नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखना जरूरी है. फिलहाल, महादेव घाट में खारुन का बढ़ा जलस्तर और पुल के ऊपर बहता पानी लोगों के लिए खतरे का संकेत है. लोगों से अपील है कि महादेवघाट में बढ़े जलस्तर के बीच नदी और पुल के आसपास जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
Trending
- 5G+ का सिग्नल फुल लेकिन इंटरनेट स्लो? Volume और Power Button की ये ट्रिक आजमाएं – राष्ट्रवाणी
- आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता – राष्ट्रवाणी
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से केंद्रीय जेल, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला खुली जेल (वीमेन ओ.सी.आई.) का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, चंदनपुर को मिली नई पहचान – राष्ट्रवाणी
- वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा ‘चंदनपुर’: बारिश के बीच गांव पहुंचे विजय शर्मा, राजपत्र की प्रति सौंपकर ग्रामीणों को दी बधाई – राष्ट्रवाणी
- कहां है CJP! इधर स्कूलों में तिमाही परीक्षा शुरू, उधर छात्रों को अब तक नहीं मिल पाई हैं पूरी सरकारी किताबें… – राष्ट्रवाणी
- बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त! अकोला और बाना गांव हुआ जलमग्न, छतों पर रहने को ग्रामीण हुए मजबूर – राष्ट्रवाणी
- CG में अनुपम पहल : SBH Cosmetic Clinic के साथ अब Medi Beauty Salon भी – राष्ट्रवाणी
