राष्ट्रवाणी: Raipur Ministry Bus Fire: रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मी थे मौजूद, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप /image: IBC24 File रायपुर। Raipur Ministry Bus Fire: नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों से भरी बस में अचानक आग (Nava Raipur Bus Fire) लगने से हड़कंप मच गया।
महानदी भवन के गेट नं-04 के पास हुए इस हादसे के वक्त बस में करीब 30 से ज्यादा कर्मचारी छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए सवार हो चुके थे, लेकिन बस के अगले हिस्से में स्थित इंजन से स्पार्क होने के बाद तेजी से धुआं उठते देख कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार कर्मचारी समय रहते बस से तत्काल उतर गये।
वहीं बस में आग लगने के विरोध में आज कर्मचारी मंत्रालय के बाहर मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। रायपुरमंत्रालय के बस में आग लगने के विरोध में आज कोई भी कर्मचारी ऑफिस प्रवेश नहीं करेगा, सभी मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।कल मंत्रालय से कर्मचारियों को लेकर कबीर नगर आने वाली बस में चलने से पहले अचानक आग लग गई।खस्ताहाल बस 20 मिनट में जलकर खाक हो गई।बस में 35 कर्मी सवार थे pic.twitter.com/mivjZuFnqF — Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) September 24, 2026 मंत्रालय के बस में आग लगने के विरोध में आज कर्मचारी मंत्रालय के बाहर मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
कर्मचारियों का कहना है कि स्टॉफ को लाने ले जाने वाली अधिकतर बसे कंडम हो गई है। आग लगने वाली बस में सवार कर्मचारी ने बताया कि बस बिगड़ने की घटनाएं होती रहती है इस बात की जानकारी हमने कई बार विभाग को दी थी, इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अभी 100 नई बसें है लेकिन उनको न चला के पुरानी बसों को चलाया जा रहा है।
क्यों? मंत्रालय कर्मचारियों में नाराजगी इस बात की है कि कल इतनी बड़ी घटना हो गई और अबतक कोई बड़े अधिकारी और ना की कोई मंत्री विधायक उनकी सुध लेने आएं। बता दें कल मंत्रालय से कर्मचारियों को लेकर कबीर नगर आने वाली बस में चलने से पहले अचानक आग लग गई।
खस्ताहाल बस 20 मिनट में जलकर खाक हो गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे। सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव पुलक भट्टाचार्य ने आश्वासन दिया कि घटना और बाकी बसों के जांच की जाएगी।
इसके बाद कर्मचारियों ने फिलहाल एक घंटे के लिए प्रदर्शन स्थगित किया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी और अधिकारियों के बीच बैठक होगी। मंत्रालय के कर्मचारियों का प्रदर्शन, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप, विरोध में मंत्रालय के बाहर इकट्ठा हुए कर्मचारी#ChhattisgarhNews #RaipurNews #CGNews | Chhattisgarh News | Raipur News | CG News — IBC24 News (@IBC24News) September 24, 2026 Raipur Ministry Bus Fire गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस घटना के बाद से शासकीय कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखा गया कि बस में लगी आग ये कोई पहली आगजनी की घटना नहीं है कई बार बसो में आग लग चुकी है जिससे कर्मचारियों की जान को सदैव खतरा बना रहता है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल इस पूरे मामले में ASP ग्रामीण अभिषेक झा के मुताबिक, घटना को लेकर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।
