राष्ट्रवाणी: Raipur News : नितिन नामदेव, रायपुर. नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने शहर में 28 सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी निकलने वाले रास्तों का निरीक्षण किया. इस दौरान फूलचौक से सदरबाजार के जर्जर घोषित 15 मकानों को उन्होंने जॉइन्ट टीम के साथ देखा. अधिकारियों ने मालिकों के नाम का नोटिस जर्जर मकानों पर चस्पा किया. झांकी वाले दिन जर्जर मकानों को खाली करके ताला लगाने और किसी दर्शनार्थी को मकान के ऊपर चढ़ने नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में नगर निगम की ओर से सुरक्षा को आधार बनाकर बिन्दुवार दिशा निर्देश मकान मालिकों को जारी किए गए हैं. महापौर ने पुलिस अधिकारियों को जर्जर भवन के भवन स्वामियों द्वारा जर्जर भवन के स्थान पर अन्यत्र तीन दिन के लिए जाते ही उनके निजी जर्जर भवन के सामने बैरिकेट्स लगवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि झांकी देखने आया कोई भी नागरिक वहां खड़े ना हो और सुरक्षित रहे. महापौर ने सदर बाजार में गणेश विसर्जन झांकी के रूट का सदर बाजार में निरीक्षण करने के दौरान नगर निगम रायपुर के लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन 4 कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, जोन 4, नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों सहित सम्बंधित पुलिस थाना के अधिकारीगणों की उपस्थिति रही.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version