राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतला दहन के दौरान हुए युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 9 नामजद नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआइआर दर्ज की है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने और सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने जैसी घटनाएं हुईं। महिला आरक्षक सविता यादव की शिकायत पर एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, अमित शर्मा, संस्कार पांडेय, तारिक अनवर, कुणाल दुबे, प्रशांत गोस्वामी, रामायण सिंह, विकास कुमार, श्रद्धा नाथ एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस द्वारा रास्ता खाली कराने का प्रयास करने पर प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। महिला आरक्षक सविता यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि धक्का-मुक्की के दौरान उनका बायां हाथ पकड़कर जोर से मरोड़ा गया, जिससे उन्हें चोट आई। ये भी खबर पढ़ें- कांग्रेस कार्यालय घेराव बना रणभूमि, रायपुर में भाजपा-कांग्रेस टकराए, पुलिस ने किया वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल
Trending
- सीसीएल कर्मचारी कल्याण सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है – भारतीय पीएसयू
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया अधिकारियों को साफ संदेश, कहा- जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही… – राष्ट्रवाणी

