राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतला दहन के दौरान हुए युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 9 नामजद नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआइआर दर्ज की है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने और सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने जैसी घटनाएं हुईं। महिला आरक्षक सविता यादव की शिकायत पर एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, अमित शर्मा, संस्कार पांडेय, तारिक अनवर, कुणाल दुबे, प्रशांत गोस्वामी, रामायण सिंह, विकास कुमार, श्रद्धा नाथ एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस द्वारा रास्ता खाली कराने का प्रयास करने पर प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। महिला आरक्षक सविता यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि धक्का-मुक्की के दौरान उनका बायां हाथ पकड़कर जोर से मरोड़ा गया, जिससे उन्हें चोट आई। ये भी खबर पढ़ें- कांग्रेस कार्यालय घेराव बना रणभूमि, रायपुर में भाजपा-कांग्रेस टकराए, पुलिस ने किया वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल
Trending
- IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच शुरू, पत्नी IPS प्रशाखा माथुर को किया APO – राष्ट्रवाणी
- बच्चों में बसती थी संजय गुप्ता की जान, बेटे-बेटी पर जताते थे गर्व, निधन के बाद वायरल हुए आखिरी पोस्ट – राष्ट्रवाणी
- 1 घंटे में काटती है 15 टन गन्ना, बाजार में आई ऐसी मशीन, खरीदने पर आधा पैसा देगी सरकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ठंड में स्किन हो रही है रूखी? ये 7 Winter Skincare Products देंगे नमी बनाए रखने में मदद – राष्ट्रवाणी
- 4 मैच 276 रन… 56 रन बनाते ही फिलिप्स के नाम हो जाएगा विश्व कीर्तिमान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- समय की कमी से बार-बार स्किप करती हैं कंडीशनर, ट्राई करें ये स्मार्ट हैक, बाल होंगे सिल्की – राष्ट्रवाणी
- मालवीय जी से लेकर निराला तक की यादें समेटे है प्रयागराज का भारतीय भवन पुस्तकालय – राष्ट्रवाणी
- झारखंड एसआईआर में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, एक आधार नंबर पर दो पहचान!—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

