शिलांग. व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच कर रही मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम ने बुधवार को इंदौर के पलासिया इलाके में एक नाले से एक देसी तमंचा बरामद किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमने इंदौर में एक नदी से एक देशी तमंचा और दो मैगजीन बरामद की हैं.” अधिकारी ने बताया कि इससे पहले इंदौर में एक कार में रखे बक्से से 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए थे.

इंदौर में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हथियार को अन्य सामान के साथ इंदौर के उस फ्लैट से गायब किए जाने का संदेह है, जिसमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मेघालय से फरार होने के बाद कई दिन तक रुकी थी.
सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और उसके दोस्तों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को व्यापारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

रघुवंशी ने 11 मई को इंदौर में सोनम से शादी की और 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय आए थे. वह 23 मई को शिलांग से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोहरा में लापता हो गए थे. दो जून को उनका क्षत-विक्षत शव एक झरने के पास खाई में मिला. सिम ने कहा, “तमंचा और गोलियों की बरामदगी से इस हत्या में किस तरह की साजिश रची गई थी, इस बारे में हमारा संदेह पुख्ता होता है. हम एक पुख्ता मामला बनाने के लिए हर सबूत को एक साथ जोड़ रहे हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version