मोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राजद युवाओं को रोजगार देने के बारे में नहीं सोच सकती क्योंकि इसी पार्टी ने नौकरी देने से पहले गरीब लोगों की जमीन हड़प ली। उन्होंने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर गरीबों और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी में प्रधानमंत्री ने नया नारा दिया, ह्लबनाएंगे नया बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार। ये सुनकर वहां मौजूद लोग नारे लगाने लगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और भीड़ के बीच नारे गूंज उठे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने बिहार की धरती से आॅपरेशन ंिसदूर का संकल्प लिया था और दुनिया ने इसकी सफलता देखी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ह्लराजद युवाओं को रोजगार देने के बारे में सोच भी नहीं सकती, क्योंकि उसने गरीबों को रोजगार देने से पहले उनकी जमीनें हड़प लीं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में राजद-कांग्रेस शासन के दौरान विकास कोसों दूर हुआ करता था।

प्रधानमंत्री ने कहा, ह्लउन्होंने कभी गरीबों की भलाई के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने केवल गरीबों और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के नाम पर राजनीति की। युवाओं के लिए और अधिक अवसरों का वादा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में नौकरियां और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

मोदी ने यह भी कहा कि पूर्वी भारत के समग्र विकास के लिए ‘विकसित बिहार’ जरूरी है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य के समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ह्लपिछले 45 दिन में, सरकार ने बिहार में 24,000 स्वयं सहायता समूहों के लिए 1,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। देश में कुल 1.5 करोड़ ‘लखपति दीदियों’ में से 20 लाख राज्य में हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, चंपारण ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी के आंदोलन को एक नयी दिशा दी और अब हमें मोतिहारी को मुंबई की तरह विकसित करना है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने पूर्वी चंपारण जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरूआत की। ये परियोजनाएं रेल, मत्स्य पालन और अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version