नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया. यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब भारत 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जिम्मेदार लोगों को दंडित करने के अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है. बर्बर आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. भारत ने इस हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प लिया है.

प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंह की लगभग 40 मिनट की बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया. रविवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के ”अपराधियों और षड्यंत्रकारियों” को कठोरतम दंड दिया जाएगा. मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, ”आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है. मैं एक बार फिर प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा और न्याय होगा.”

उन्होंने कहा, ”इस हमले के अपराधियों और षड्यंत्रकारियों को कठोरतम दंड दिया जाएगा.” भारत के इस बयान के बाद कि वह पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को ढूंढ. निकालेगा, पाकिस्तान ने अपनी सेना को सतर्क कर दिया है. पाकिस्तानी सेना पिछले चार दिन से नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रही है और भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version