जयपुर: जयपुर के पास बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में नवविवाहित दुल्हन भी शामिल है।

रायसर के थानाधिकारी रघुवीर ंिसह ने बताया कि हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि जीप में बाराती सवार थे जो मध्य प्रदेश से लौट रहे थे।

ंिसह ने कहा कि हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए, कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ितों को बाहर निकाला जा सका।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया और अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि बाराती मध्य प्रदेश के शहडोल से झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि दुल्हन भारती (18) शहडोल के मंडोली गांव की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार उदयपुरवाटी का निवासी दूल्हा विक्रम मीणा (25) गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे और गंभीर रूप से घायल अन्य यात्रियों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य मृतकों की पहचान जीतू (33), सुभाष (28), रवि कुमार (17) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि एक मृतक की पहचान की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा,’जयपुर में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल नागरिकों का त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version