जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक नाबालिग लड़की और एक युवक के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए हैं. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, शवों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की मौत लगभग एक सप्ताह पहले हुई होगी. शव शनिवार को बरामद किए गए.

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक पाकिस्तानी सिम कार्ड और युवक का पहचानपत्र भी बरामद हुआ है, जिसकी पहचान रवि कुमार (18) के रूप में की गई है. जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि शव सादेवाला क्षेत्र में मिले हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10-12 किलोमीटर भीतर भारतीय क्षेत्र में स्थित है.

उन्होंने बताया कि शवों को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में भेजा गया है और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक लड़की और युवक भारतीय नागरिक हैं या पाकिस्तानी. मामले की जांच की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version