सीजी न्यूज ऑनलाइन, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के प्रभार एवं पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जारी आदेश के तहत डॉ. सी. आर. प्रसन्ना (2006 बैच), सचिव सहकारिता विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कुलदीप शर्मा (2014 बैच), रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन को अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।
तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है। साथ ही उनके पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के अंतर्गत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
इसी क्रम में सौमिल रंजन चौबे, उप सचिव, कृषि विभाग को यथावत उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को यथावत अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर बनाए रखा गया है।
सुमीत अग्रवाल, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग को यथावत आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं संदीप कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर को यथावत उनके पद पर बनाए रखा गया है।
शासन ने सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक सुचारू संचालन एवं विभागीय कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
Trending
- अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू, Galaxy S25 अल्ट्रा और आईफोन 16 जैसे फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट – राष्ट्रवाणी
- दुनिया का पहला 200MP के तीन कैमरे वाला फोन लॉन्च, DSLR से भी तगड़ी होगी पिक्चर क्वालिटी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड के लिए जरूरी होगा BIS रजिस्ट्रेशन, बिना सर्टिफाइड और घटिया गार्ड मार्केट से होंगे बैन! – राष्ट्रवाणी
- HMD भारत में जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन, टीजर में दिखा रियर डिजाइन और फ्लिपकार्ट से सेल कंफर्म – राष्ट्रवाणी
- भारत में महंगे हुए Oppo के स्मार्टफोन्स, 4000 रुपये तक बढ़ी कीमत; इन फोन्स के बढ़े दाम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT में आया नया Privacy Center, अब एक ही जगह से समझें और मैनेज करें अपनी पर्सनल डेटा सेटिंग्स – राष्ट्रवाणी
- ‘अब ग्लोबल मार्केट तय करता है भाव, सरकार की भूमिका सीमित’, चीनी के बढ़ते दामों पर नितिन गडकरी का दो-टूक जवाब – राष्ट्रवाणी
- ‘इंटीमेट सीन’ के दौरान एक्टर ने किया था अजीब सवाल, सुनकर सन्न रह गए थे विशाल भारद्वाज – राष्ट्रवाणी

