Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों पर ड्रोन से किए हमले

May 13, 2026

CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत

May 13, 2026

CG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»राज्योत्सव के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान : 6 रूट और पार्किंग स्थल तय, देखें रूट चार्ट…
Chhattisgarh

राज्योत्सव के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान : 6 रूट और पार्किंग स्थल तय, देखें रूट चार्ट…

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 1, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राज्योत्सव के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान : 6 रूट और पार्किंग स्थल तय, देखें रूट चार्ट…
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव, नए विधानसभा भवन का लोकार्पण समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान नागरिकों और व्हीआईपी अतिथियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने विशेष यातायात व्यवस्था की है। वाहनों की पार्किंग के लिए मार्ग व पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। राज्योत्सव स्थल पहुंचने वालों की सुविधानुसार पहुंच मार्गों को 06 रूट में विभाजित किया गया है। प्रत्येक रूट में पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

राज्योत्सव स्थल पहुंचने ये हैं 6 निर्धारित रूट
रूट-01 –रायपुर शहर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग:- रिंग रोड 03 टर्निंग -राजू ढाबा के सामने -सेरीखेड़ी ब्रिज -एयरपोर्ट टर्निंग -स्टेडियम टर्निंग-रेलवे स्टेशन रोड -कयाबांधा अंडरब्रिज के पास -सीबीडी स्टेशन रोड -रैक बैंक मोड़ -सेक्टर 22 टर्निंग -सेक्टर 22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 02- आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग:- आरंग -लखौली-नवागांव रेल्वे क्रासिंग-क्रिकेट स्टेडियम -सेंध तालाब-सत्यसांई अस्पताल के सामने चौक -मंदिर हसौद मार्ग तिराहा-स्टेडियम टर्निंग -चंदूलाल चंद्राकर चौक-सेक्टर 22 टर्निंग -सेक्टर 22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 03- अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनो के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग ( केवल बस से आने वालों के लिए):- मोनफोर्ड स्कूल से दांया मोड़ -हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सामने -ट्रिपल आईटी चौक-उपरवारा चौक -मुक्तांगन तिराहा होकर मुक्तांगन पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 एवं गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 04-अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनो के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग ( कार/ चारपहिया वाहन से आने वालों के लिए):- अभनपुऱ -ग्राम बकतरा-ग्राम केन्द्री-बेन्द्री मोड़-मिंटू पब्लिक स्कूल-निमोरा प्रशासनिक अकादमी के सामने से ग्राम निमोरा के पास पार्किंग स्थल पी-11 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 05-रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव की ओर आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव स्थल तक पहुंच मार्गः- पचपेड़ी नाका-बोरियाकला-माना बस्ती-तूता होकर तूता मैदान पार्किंग स्थल पी-08, तूता इंडियन तड़का ढाबा के पास पार्किंग स्थल पी-09 एवं निमोरा बस्ती मार्ग दालमिल के पीछे पार्किंग स्थल पी-10 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 06-गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद की ओर से आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग (बस एवं कार दोनों के लिए):- राजिम-गोबरा नवापारा-नवागांव-खण्डवा-जंगल सफारी-ट्रिपल आईटी (भामाशाह चौक)- मुक्तांगन तिराहा होकर पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 एवं गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल
दोपहिया वाहनों की पार्किंंग राज्योत्सव स्थल के सामने धरना स्थल के दोनों तरफ स्थित पार्किंग स्थल पी-05, पी-06 एवं पी-07 में होगी।

इन मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित
एक नवंबर को नवा रायपुर क्षेत्र के समस्त मार्गों में मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नवा रायपुर क्षेत्र में भवन निर्माण एवं अन्य कार्य में लगे सभी मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। व्हीव्हीआईपी रूट में कारकेड के आवागमन के समय सुरक्षा की दृष्टिकोण से 30 मिनट पूर्व सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।

राज्योत्सव स्थल पर नहीं ले जा सकेंगे ये वस्तुएं
नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल एवं अन्य सभी कार्यक्रम आयोजन स्थल में प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। नागरिक अपने साथ शराब, सूखा नशीला पदार्थ, लाईटर, माचिस, फटाका, आदि ज्वलनशील पदार्थ, अन्य विस्फोटक पदार्थ, लाठी-डंडे, चाकू,-तलवार एवं आग्नेय हथियार, वैनर-पोस्टर, ध्वनी विस्तारक यंत्र, लैपटॉप, इलेक्ट्रानिक गैजेट इत्यादि सामाग्री नहीं ले जा सकेंगे।

हवाई यात्रियों के लिए निर्धारित मार्ग
एक नवंबर को व्हीव्हीआईपी का माना विमानतल में न्यू टर्मिनल से आवागमन होगा इसलिए हवाई यात्रियों को न्यू टर्मिनल पर आवागमन में असुविधा हो सकती है। समय व सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुराने टर्मिनल से आवागमन कर सकते हैं, पुराना टर्मिनल का मार्ग खुला रहेगा।

निर्धारित स्थल पर ही वाहनों की पार्किंग करने की अपील
एक नवंबर को व्हीव्हीआईपी कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले एवं राज्योत्सव मेला जाने वाले नागरिकों से अपील है कि निर्धारित मार्ग से आवागमन करें। नियत पार्किंग स्थलों पर ही वाहनाें की पार्किंग कर पैदल राज्योत्सव स्थल प्रवेश करें। सभी पार्किंग स्थल राज्योत्सव स्थल के नजदीक में ही पैदल चलने योग्य दूरी पर बनाए गए हैं। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग करें अन्यत्र कहीं पर भी पार्किंग करने पर वाहनों को हटाये जाने से आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। व्हीव्हीआईपी प्रवास पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कड़ी सुरक्षा जांच से नागरिकों को गुजरना पड़ेगा। अतः अवांछित वस्तुएं लेकर न जाएं। यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं, व्हीव्हीआईपी प्रवास के दौरान सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसंविलियन को लेकर उबाल में BRP विशेष शिक्षक संघ, डिप्टी सीएम साव से की गुहार
Next Article CG News : ऑटो ड्राइवर ने मांगा KISS, मना किया तो गला घोंटकर की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत

May 13, 2026
Chhattisgarh

CG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 13, 2026
Chhattisgarh

सूबेदार/एसआई संवर्ग/पीसी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई को

May 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों पर ड्रोन से किए हमले

May 13, 2026

CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत

May 13, 2026

CG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.