रांची. झारखंड की राजधानी रांची स्थित एक निजी छात्रावास के कमरे में सोमवार को छत्तीसगढ़ की रहने वाली 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मृतका छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की रहने वाली थी और रांची के एक निजी महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी.  उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवती ने फंदे से लटकर आत्महत्या हत्या की.

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसके इस कदम के लिए कोई ज.म्मिेदार नहीं है. हालांकि, हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं.” उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मृतका के कमरे में रहने वाली एक अन्य लड़की से मिली. साथ रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सुबह कोचिंग गई थी और युवती कमरे में अकेली थी. सिंह ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता के बयान के अनुसार, लड़की पढ़ाई के कारण तनाव में थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version