राष्ट्रवाणी: 0 मालती किन्नर के निधन के बाद दो पक्ष आमने-सामने 0 तनाव के बीच किन्नर समाज ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत प्रतिनिधि, कोरबा: मालती किन्नर के हाल ही में निधन के बाद किन्नर समाज में गद्दी के उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। जम्मू-कश्मीर से शीतल नायक के कोरबा पहुंचकर गद्दी पर अपना दावा जताने के बाद स्थानीय किन्नर समाज और उनके बीच टकराव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।

विवाद बढ़ने और दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर अप्रिय अथवा हिंसक घटना की आशंका जताते हुए स्थानीय किन्नर समाज के लोग शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। स्थानीय पक्ष के अनुसार, मालती किन्नर ने निधन से पहले अपनी चेला रानू किन्नर को गद्दी का उत्तराधिकारी घोषित किया था। आरोप है कि इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर से शीतल नायक कुछ अन्य किन्नरों के साथ कोरबा पहुंचीं और गद्दी पर अपना अधिकार जताया।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। रानू किन्नर और उनके साथियों का आरोप है कि शीतल नायक तथा उनके साथ आए कुछ लोग गद्दी पर अधिकार को लेकर उन्हें दबाव में लेने और धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाहरी लोगों की मौजूदगी से विवाद और बढ़ सकता है।

हालांकि, धमकी के इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है। बताया जा रहा है कि विवाद किन्नर समाज में गद्दी और उत्तराधिकार से जुड़ी परंपराओं को लेकर है। स्थानीय पक्ष का कहना है कि गुरु मां मालती किन्नर ने अपने जीवनकाल में ही उत्तराधिकारी तय कर दिया था।

वहीं, शीतल नायक के कोरबा पहुंचने के बाद गद्दी पर अधिकार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर से अनीता किन्नर ने रानू को असली उत्तराधिकारी बताया है। स्थानीय किन्नर समाज ने शनिवार को पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनने से रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि दोनों समूह आमने-सामने आते हैं तो विवाद बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। रानू किन्नर ने कहा -गुरु मां ने मुझे उत्तराधिकारी नियुक्त किया है।

यह हमारी मठ की परंपरा के अनुसार है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version