रायगढ़. छत्तीसग­ढ़ के रायग­ढ़ जिले में तालाब में नहाने के दौरान एक हाथी शावक की डूबने से मौत हो गई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. धरमजयगढ़ वन मंडल के वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा कल उस समय हुआ, जब विचरण कर रहे लगभग 22 हाथियों का झुंड छाल रेंज के औरानारा स्थित तालाब में नहाने गया था.

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक वर्ष से भी कम उम्र की एक मादा हाथी शावक की पानी में डूबने से मौत हो गई जिसके शव को अन्य हाथियों ने खींच कर बाहर निकाला. उपाध्याय ने बताया कि जंगल के भीतर स्थित इस तालाब की गहराई 10-12 फुट है.

वनमंडलाधिकारी का कहना है कि जब वन विभाग को मामले की जानकारी मिली तब उसके एक दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. आज सुबह तीन चिकित्सकों के दल ने हाथी शावक का पोस्टमार्टम किया तथा जंगल में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उपाध्याय ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार हाथी शावक की मौत पानी में डूबने से हुई है. उन्होंने बताया कि धरमजयगढ़ वन मंडल में लगभग 50 हाथियों का झुंड अलग अलग विचरण कर रहा है. वन विभाग आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version