रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने अकेले नहाने गई महिला के आंख में झंडुबाम लगाकर गले में पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे रोज़ाना की तरह बेंद्रा नाला में नहा रही थी। तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने हाथ में झंडुबाम लगाकर उसकी आंखों को बंद कर दिया।

आरोपी ने आंख में जलन होने का फायदा उठाकर पीड़िता के गले में पहने चांदी का मंगलसूत्र और सोने की पदक माला छीन ली। चोरी गए जेवरात की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version