रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के एक निजी स्कूल के मैदान में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के न्यू राजेंद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट जोसफ स्कूल के मैदान में आकाशीय बिजली गिरने से वहां खेल रहे छात्र प्रभात साहू (16) की मृत्यु हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि 10वीं कक्षा का छात्र प्रभात आज जब खेल पीरियड के दौरान स्कूल के मैदान में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था तब अचानक मौसम बिगड़ा और मैदान में आकाशीय बिजली गिर गई. उन्होंने बताया कि इसके बाद वहां मौजूद शिक्षक और स्कूल के अन्य छात्र प्रभात को करीब के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मामला दर्ज कर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी अन्य छात्र के हताहत होने की सूचना नहीं है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version