रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर बुधवार शाम बिजली गिरने से नेविगेशन उपकरण क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उड़ान संचालन बाधित हो गया. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि आज शाम बिजली गिरने से डीवीओआर (डॉपलर वीएचएफ ओमनी डायरेक्शनल रेंज) सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद सभी उड़ानों की लैंडिंग रोक दी गई है.

अधिकारी ने बताया कि रायपुर हवाई अड्डे पर उतरने वाली इंडिगो की पांच उड़ानों का मार्ग परिर्वितत कर उन्हें नागपुर और भुवनेश्वर सहित आसपास के हवाई अड्डों पर भेजा गया. उन्होंने बताया, ”मरम्मत का काम जारी है और कल (बृहस्पतिवार) तक उड़ान संचालन फिर से शुरू होने की संभावना है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version