राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Ambikapur Hyderabad flight service सरगुजा के लोगों को अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। 27 अक्टूबर से अंबिकापुर के मां महामाया दरिमा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन फ्लाइट तय समय पर अंबिकापुर पहुंची और दोपहर 2:05 बजे रायपुर के लिए रवाना हुई।
पहले दिन अंबिकापुर से 19 यात्री रायपुर गए। नई हवाई सेवा से सरगुजा के लोगों को हैदराबाद तक पहुंचने के लिए एक और विकल्प मिला है। फ्लाइट सेवा शुरू होने के पहले दिन पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी इस फ्लाइट से यात्रा की।
उन्होंने कम किराये पर मिल रही हवाई सुविधा को बेहतर पहल बताया वहीं, विधायक प्रबोध मिंज ने रायपुर से अंबिकापुर तक यात्रा कर प्रदेश सरकार की सब्सिडी से मिलने वाली सस्ती हवाई सेवा को लोगो के लिए एक बड़ी सौगात बताया। इस विमान से पहले दिन कुल 19 यात्रियों ने सफर किया। रिलायंस एयर की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
निर्धारित रूट के मुताबिक विमान अंबिकापुर से रायपुर, रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से हैदराबाद के लिए रवाना होगा। ऐसे में सरगुजा के यात्रियों को हैदराबाद तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर-हैदराबाद फ्लाइट शुरू होने पर केंद्रीय विमानन मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी और दूसरे बड़े शहरों को जोड़ने के लिए हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी। उत्तर: अंबिकापुर के मां महामाया दरिमा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए फ्लाइट सेवा 27 अक्टूबर से शुरू हुई है।
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है।
मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Ambikapur-Hyderabad Flight Service Begins: New Air Connectivity for Surguja, Flights to Operate Thrice a Week मोदी सरकार ने संविदा कर्मचारियों को दी दिवाली की सौगात, नियमितीकरण की मांग के बीच बड़ी खुशखबरी सराफा व्यापारी से फिल्मी स्टाइल में लूट, 50 लाख के जेवरात-कैश लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, मचा हड़कंप एप्पल इवेंट में आज खुलेगा टेक्नोलॉजी का पिटारा!
मैकबुक से आईपैड तक, दिवाली से पहले मिलेगा क्या-क्या सरप्राइज? दिवाली से पहले महंगा हुआ ऑटो का सफर, मिनिमम किराया 50 रुपए तय, रात में अलग चार्ज धनतेरस से पहले आधी हो गई चांदी की कीमत! क्या अभी और घटेंगे दाम?
जानें अभी खरीदें या थोड़ा रुकें मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवार का ऐलान, इस केंद्रीय मंत्री पर जताया भरोसा आधी रात को मौत बनकर आया ट्रक! एक झटके में उजड़ गया परिवार, 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप तीन बार के पैरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने की आत्महत्या, क्यों उठाया खौफनाक कदम

