राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कार चला रही महिला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। बताया गया कि कार क्रमांक CG-04-PX-8883 को महिला चालक तेज और लापरवाहीपूर्ण तरीके से चला रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर मौजूद लोगों और दोपहिया वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे के दौरान कार की नंबर प्लेट सड़क पर गिर गई। इसी के आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और हादसे के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस घायलों की संख्या और उनकी स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू

