रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तेज रफ्तार निजी यात्री बस के एक ट्रक से टकरा जाने से बस सवार एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद ंिसह ने बताया कि जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव के करीब एक यात्री बस सामने जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में बस सवार एक महिला समेत तीन लोगों अजहर अली (30), बलराम पटेल (46) और बरखा ठाकुर (31) की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

ंिसह ने बताया कि सोमवार देर रात एक निजी यात्री बस बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। आज तड़के जब बस केंद्री गांव के करीब पहुंची तब रायपुर की ओर जा रहे एक ट्रक के पीछे से टकरा गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में जिन यात्रियों को चोट पहुंची थी उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

ंिसह ने बताया कि घटना के बाद रायपुर—जगदलपुर मार्ग पर जाम लग गया था। बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटाया गया तथा आवागमन शुरू कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version