रायपुर: कौशल्या विहार में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें बिजली खंभे और डिवाइडर से टकरा का एक दोपहिया सवार युवती का सिर धड़ से ही अलग हो गया….दोपहिया में तीन लोग सवार थे, इनमें एक की मौत हो गई जबकि दो घायल है….घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जिसमें दोपहिया के टकराने के बाद युवती का सिर दूर छिटकते दिख रहा है। दोपहहिया में बैठी अन्य दो लड़कियां घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक टिकरपारा चौरसिया कालोनी निवासी 18 साल की आलिया खान दो पहिया चला रही थी। उसके पीछे 14 साल की आलिया नाम की बच्ची और 18 साल की बुशरा खान नामक युवती बैठी थी।

तीनों बोरियाखुर्द के सामने कौशल्या विहार से गुजर रहे थे तभी अचानक से उनकी दोपहिया अनियंत्रित होकर खंभे से टकराते हुए डिवाइडर में बने चबूतरे से टकराते दिखती है..टक्कर इतनी जबरदस्त थी की आलिया का सिर अलग होकर लगभग 15 फीट दूर तक ढूलकता चला जाता है। आलिया की मौके पर ही मौत हो जाती है। जबकि अन्य दो युवतियों को काफी चोट लगी है। टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रह ही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version