राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गजराज फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में सिंटेक्स की पानी टंकियां बनाने का काम किया जाता है।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गजराज फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
फैक्ट्री में सिंटेक्स की पानी टंकियां बनाने का काम किया जाता है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री और पानी की टंकियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की मौजूदगी के कारण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां लगाई गई हैं। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।
आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण आसपास के क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है। मजदूरों के फंसे होने की आशंका, बचाव की कोशिश जारी फैक्ट्री में आग लगने के दौरान कुछ मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग की टीम विशेष सतर्कता बरत रही है।
आग पर काबू पाने के साथ ही फैक्ट्री के अंदर संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में कितने मजदूर मौजूद थे और आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है।
दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
